biodatamaker

बड़ी खबर, अहमदाबाद में दूध और दवाई के अलावा एक सप्ताह के लिए सभी दुकानें बंद

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (07:13 IST)
अहमदाबाद। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अहमदाबाद शहर में इसकी रोकथाम के मद्देनजर निगम अधिकारियों ने बुधवार को दूध और दवाइयां बेचने वाली दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकानें एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। इसके बाद, लोगों में सब्जियां और राशन का सामान खरीदने को लेकर अफरातफरी मच गई।

नगर निगम के प्रभारी मुकेश कुमार के हस्ताक्षर वाले आदेश के मुताबिक, दुकानें 7 मई की मध्यरात्रि से 15 मई सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी।

आदेश के मुताबिक, दूध और दवा की दुकानें खोली जा सकती हैं जबकि फल, सब्जी और राशन का सामान बेचने वाली समेत सभी दुकानें बंद रहेंगी।

हालांकि, इससे पहले लॉकडाउन की अवधि के दौरान फल, सब्जी और राशन की दुकानों को खोलने की अनुमति थी।निगम प्रमुख विजय नेहरा के 14 दिन के पृथक-वास में जाने के बाद मंगलवार को कुमार को प्रभारी बनाया गया है।

कुमार ने कहा, ' कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर जनहित में पर्याप्त कदम उठाना जरूरी है।' इससे पहले, शहर में कई सब्जी विक्रताओं को संक्रमित पाए जाने पर अधिकारियों को इनकी स्क्रीनिंग करने पर मजबूर होना पड़ा था।

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 6,245 मामलों में से अहमदाबाद में 4,358 मामले हैं जबकि कुल 368 मौत में से 273 मामले अहमदाबाद से हैं। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल; 676 मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

CM योगी की दो टूक- कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे, माफिया के बाद इंसेफेलाइटिस का भी किया समाधान

अगला लेख