Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से हटाया गया कोरोना माता का मंदिर, थाने में जमा की गई मूर्ति

शनिवार, 12 जून 2021 (13:33 IST)
प्रतापगढ़। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में सांगीपुर थाना के जूही शुक्लपुर गांव से कोरोना माता के मंदिर के निर्माण का मामला सामने आया था, जिसे अब जिला प्रशासन ने हटवा दिया है। मंदिर को हटाने के साथ ही पुलिस ने एक शख्स को भी हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, शुक्लपुर गांव में कोरोना वायरस के चलते तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी। इसके बाद सभी ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई थी। बढ़ रहे डर और दहशत के कारण गांव के लोकेश श्रीवास्तव ने 7 जून को कोरोना माता के मंदिर का निर्माण करने का फैसला किया था। इसके लिए लोकेश ने ऑर्डर देकर एक मूर्ति भी बनवाई थी और उसे गांव के चबूतरे पर नीम के पेड़ के बगल में स्थापित किया था।

रोज यहां ग्रामीण पूरे विधि-विधान से कोरोना माता की पूजा भी करते हैं। गांववालों का ऐसा कहना है कि उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए यह मंदिर बनाया है और इसमें कोरोना माता की मूर्ति स्थापित की है।

चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस मंदिर में ग्रामीणों समेत दूरदराज से लोग पहुंचकर कोरोना माता की पूजा-अर्चना करने आते। लोग अगरबत्ती जलाकर और प्रसाद चढ़ाकर कोरोना माता की पूजा करते हुए जल भी चढ़ाते हैं। ग्रामीणों का ऐसा मानना है कि कोरोना माता की पूजा करने से उनका गांव कोविड-19 की जानलेवा बीमारी से बचा रहेगा।

हालांकि, जब मंदिर के निर्माण की जानकारी प्रशासन की मिली तो उन्होंने बिना देरी किए इसको हटाने का फैसला सुनाया। बाद में पुलिस शुक्रवार रात जेसीबी भी लेकर गांव पहुंची और कोरोना माता की मूर्ति व मंदिर समेत बोर्ड हटा दिया। सारा मलबा गांव से 5 किलोमीटर दूर फेंकवा दिया गया। मामले में मंदिर की स्थापना करने वाले आरोपी के एक भाई को पुलिस में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

IIT कानपुर के इस लड़के ने 26 की उम्र में 1 दिन में कमाए 77 करोड़! कैसे AI ने बदली सिद्धार्थ सक्सेना की किस्मत

Weather Update News : दिल्ली में लौटी उमस, MP समेत इन राज्‍यों में धीमा हुआ मानसून, यहां भारी बारिश का अलर्ट

'श्रीकृष्ण 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे'—मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर बवाल, गीता के श्लोक की व्याख्या पर छिड़ी बहस

सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, संसद मार्च में साथ चलने की अपील, आज जंतर-मंतर पहुंचेंगे केजरीवाल

149वीं अहमदाबाद रथयात्रा विशेष : क्यों 15 दिनों तक बीमार रहते हैं भगवान और क्या है सरसपुर का नाता?

अगला लेख