Hanuman Chalisa
✕

Corona की वजह से वैश्विक पर्यटन क्षेत्र को 5 माह में 320 अरब डॉलर का नुकसान

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (15:14 IST)
संयुक्त राष्ट्र। कोरोनावायरस महामारी की वजह से वैश्विक पर्यटन उद्योग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को कहा कि इस महामारी की वजह से पर्यटन उद्योग को इस साल के पहले 5 महीनों में 320 अरब डॉलर के निर्यात का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग में 12 करोड़ नौकरियां खतरे में हैं।
 
ALSO READ: भारत में एक दिन में 9 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट
गुतारेस ने वीडियो संबोधन में कहा कि पर्यटन वैश्विक अर्थव्यवस्था का ईंधन और रसायन के बाद तीसरा सबसे बड़ा निर्यात क्षेत्र है। 2019 में वैश्विक व्यापार में इसका हिस्सा 7 प्रतिशत रहा था। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि पृथ्वी पर प्रत्येक 10 में से 1 व्यक्ति को इस क्षेत्र में रोजगार मिला हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सिर्फ अर्थव्यवस्थाओं को आगे बढ़ने में ही मदद नहीं करता, बल्कि इसके जरिए लोगों को दुनिया की संस्कृति को जानने तथा प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने का अवसर भी मिलता है। इसके जरिए लोगों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिलता है। गुतारेस ने कहा कि 2020 के पहले 5 महीनों में महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आवाजाही 50 प्रतिशत से भी अधिक घट गई है। क्षेत्र की आय बुरी तरह प्रभावित हुई है।
 
गुतारेस ने कहा कि यह अमीर विकसित देशों के लिए एक बड़ा झटका है लेकिन विकासशील देशों लिए तो आपात स्थिति है। इनमें कई छोटे द्वीपीय विकासशील देश और अफ्रीकी देश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन क्षेत्र का हिस्सा 20 प्रतिशत से अधिक है। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

अगला लेख