suvichar

सख्त चेतावनी, फीस के लिए दबाव न बनाएं स्कूल

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (16:06 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस के मद्देनजर शहर में जारी Lokdown के बीच कलेक्टर मनीष सिंह ने ‍स्पष्ट रूप से कहा है कि स्कूल संचालक अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव नहीं बनाएं अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है तो वे मुझे लिखित में शिकायत दें। मैं ऐसे स्कूलों पर सीधे कार्रवाई करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के लिए मैं एसडीएम और मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति कर दूंगा। हालांकि उन्होंने लोगों से एक बार फिर अपील की कि वे घरों में ही रहें।
 
शहर की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं : कलेक्टर सिंह ने बताया कि कोविड-19 के चलते शहर के कई छोटे-बड़े अस्पताल एक तरह से बंद ही हो गए थे, जिनमें प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी निर्धारित कर उन्हें पुनः सेवाएं शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया है। चूंकि अस्पताल शुरू हो रहे हैं तो पैथोलॉजी लैब की भी जरूरत होगी। अत: उन्हें भी शुरू किया जा रहा है। 
 
इसी क्रम में एक निजी लोक परिवहन ऑनलाइन कंपनी की 50 टैक्सियों को बतौर एम्बुलेंस तैयार किया गया है। ये टैक्सी कोविड-19 के अलावा अन्य किसी भी हेल्थ इमरजेंसी में जरूरतमंदों को अस्पताल तक ले जा सकेंगी, जिसे नागरिक एप के माध्यम से आरक्षित कर सकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि बैकलॉग सैंपल नहीं बचे हैं, लगभग 95 फीसदी की रिपोर्ट आ चुकी है। सर्वे टीम के संबंध में उन्होंने कहा कि हाईरिस्क पेशेंट की पहचान कर उसका इलाज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

आजीविका मिशन की सहायता से सालाना ढाई लाख कमा रहीं मजदूर रहीं सोनभद्र की निर्मला

अगला लेख