Hanuman Chalisa

Corona Lockdown : इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है आर्थिक नुकसान...

Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (15:11 IST)
कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया परेशान है। 50 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 10 लाख से ज्यादा इस महामारी की चपेट में है। भारत में भी 21 दिनों का लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। लोग घरों में बंद हैं और दुकानों पर ताले लगे हैं। इस मुश्‍किल घड़ी में लोगों को आर्थिक रूप से भी बड़ा झटका लगा है। हालांकि सरकार ने नौकरीपेशा वर्ग को भरोसा ‍दिलाया है कि उनकी तनख्वाह नहीं कटेगी। मगर व्यापारियों का हाल बेहाल है।

बहरहाल कई लोगों ने लोन ले रखा है, कई लोग मासिक आधार पर निवेश या बचत करते हैं। इसका पैसा सीधे उनके अकाउंट से कट जाता है। इधर शेयर बाजार का हाल भी बेहाल है और लोगों को समझ नहीं आ 
रहा है कि क्या करें, क्या ना करें।
 
अगर आपने नेटबैंकिंग ले रखी है तो आप ऑनलाइन NACH फॉर्म भरकर खाते से ऑटो डेबिट बंद कर सकते हैं। इससे कोई भी EMI हिट नहीं होगी और आपके खाते से पैसा नहीं कटेगा। हालांकि इसका फायदा उन लोगों को नहीं मिलेगा जो ऑफलाइन NACH फॉर्म भरना चाहते है। इन 5 बातों का भी रखें ख्याल...इन 5 बातों का भी रखें ख्याल...
 
1. बाउंस ना हो कोई चेक : भले ही देश में लॉकडाउन हो लेकिन बैंकें अपना कार्य इस समय भी कर रही है। अगर आपने किसी को कोई चेक दिया हो तो इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके खाते में पर्याप्त 
पैसा हो। अगर आपके पास पैसे नहीं है तो पार्टी को फोन कर उससे चेक रोकने का आग्रह करें। अगर चेक लग गया और बाउंस हो गया तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
 
2. खाते में पैसा नहीं हो तो स्टॉप करवाएं EMI : अगर आपके पास लोन की EMI चुकाने का पैसा नहीं है और आप सरकार द्वारा दी गई EMI से मुक्ति की सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं तो तय फॉर्मेट में 
अप्लाय जरूर करें। अगर आपने बैंकों को सूचित किए बगैर EMI नहीं भरी तो आपको पेनल्टी भरना पड़ सकती है।
 
3. पैसा हो तो ईएमआई जरूर कटवाएं : अगर आपके खाते में पर्याप्त पैसा है तो आप समय पर लोन जरूर भर दें। अगर आप लॉकडाउन के इस दौर में अपनी ईएमआई 3 महीने टालने की सोच रहे हैं तो इसकी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहें। अगर आप इन तीन महीनों की ईएमआई टालते हैं तो इसका ब्याज भी आपको चुकाना होना।
 
4. एक्सपर्ट की सलाह के बगैर ना करें निवेश : आमतौर पर माना जाता है कि जब शेयर बाजार गिरता है तो यह खरीदी करने का समय होता है। म्युचुअल फंड्स के निवेशक इस दौर में जमकर खरीदी करते हैं। हालांकि एक्सपर्ट की सलाह के बगैर आपको इस समय कोई भी निवेश नहीं करना चाहिए। अगर आपने यह गलती कर दी तो आपको भारी नुकसान हो सकता है।
 
5. Mutual fund से पैसा नहीं निकाले : दुनियाभर के शेयर बाजारों में इस समय भारी गिरावट देखी जा रही है। म्युचुअल फंड्स में भी औसतन 30 से 40% की गिरावट दिखाई दे रही है। ऐसी स्थिति में फंड्स में 
से पैसे निकालने की गलती ना करें। हां अगर आपके पास गुंजाइश हो और आप पैसा निवेश भी करना चाहते हैं तो उसे चार टुकड़ों में करें।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

अगला लेख