सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वायरस : बालाजी टेलीफिल्म्स के कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आईं एकता कपूर, नहीं लेंगी 1 साल की सैलरी
- Corona Effect: भविष्य में लड़खड़ा सकती है खाद्य आपूर्ति श्रृंखला
- उप्र सरकार बनाएगी ट्रिपल लेयर वाले सस्ते स्पेशल मास्क, गरीबों को मिलेगा मुफ्त
- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर कोविड-19 राहत में योगदान देने का लिया संकल्प
- आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 16 और मामले, संक्रमित लोगों की बढ़कर 180
Lokdown तोड़ा तो पुलिस ने उतारी आरती, कहीं पहनाया हार...
भोपाल/पटना। कोरोना वायरस (Corona Virus) पीड़ितों की लगातार बढ़ती संख्या के बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं हैं। लोगों को घर के भीतर रहने के लिए पुलिस समझाने के साथ ही डंडे भी चला चुकी है। लेकिन, लोग हैं कि फिर भी मानते नहीं। अब पुलिस ने नया तरीका अपनाया हैं।
देश के कई हिस्सों से खबरें आ रही हैं कि Lokdown तोड़ने वालों को पुलिस अब अलग ही तरीके से समझा रही है। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पुलिस इस तरह के लोगों का माला पहनाकर स्वागत कर रही, वहीं आरती उतारकर श्रीफल भी भेंट कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कॉलेज चौराहे पर एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा के नेतृत्व में घरों से बाहर निकले लोगों का फूलमाला, चंदन. आरती और नारियल के साथ स्वागत किया गया।
दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में भी हालात कुछ इसी तरह के थे। एएनआई के मुताबिक पटना पुलिस भी लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले लोगों को फूलों की माला पहनाकर समझाइश दे रही थी।
