Daily Horoscope
✕

7 राज्यों में पहुंचा कोरोना का JN.1 वैरिएंट, लोगों को मास्क पहनने की सलाह

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (07:44 IST)
Corona Virus India update : कोरोनावायरस एक बार फिर डरा रहा है। गोवा समेत देश के 7 राज्यों में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 हालांकि जानकार मान रहे हैं कि जेएन.1 संक्रामक तो है, लेकिन इससे गंभीर बीमारी का खतरा नहीं है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जेएन.1 संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 69 हो गई है। कई राज्य सरकारों ने ऐहतियातन एडवाइजरी भी जारी कर दी है। लोगों से मास्क पहनने के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
 
जेएन.1 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसमें मास्क पहनना, लक्षण वाले बच्चों को स्कूल न भेजना, सामाजिक दूरी जैसे कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करना, 7 दिनों के लिए घर में आइसोलेट रहना और संक्रमित मरीजों को छुट्टी देना शामिल है।
 
बुजुर्गों के लिए एहतियाती टीका लगाने का भी निर्णय लिया गया है। वहीं, अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को केंद्र से कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की 30 हजार खुराकें भी मिलेंगी। कर्नाटक सरकार द्वारा ये गाइडलाइंस नए साल के आगमन के साथ ही जारी कर दी जाएंगी।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4 हजार 170 हो चुकी है। कर्नाटक से 34 मामले, महाराष्ट्र से 9, गोवा से 14, केरल से 6, तमिलनाडु से 4 और तेलंगाना से 2 मामले सामने आए हैं। केरल में पिछले 24 घंटे की अवधि में एक मरीज की मौत दर्ज की गई। वहीं आंध्र प्रदेश में भी एक मरीज की मौत हुई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पंत ने पिछले सप्ताह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा था कि आगामी त्योहार को देखते हुए महत्वपूर्ण कोविड-19 नियंत्रण और प्रबंधन रणनीतियों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने बीमारी के प्रसार के जोखिम को कम करने के लिए अपेक्षित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने की सलाह भी दी थी।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

अगला लेख