biodatamaker
✕

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2.17 लाख

Published: शुक्रवार, 5 जून 2020 (02:26 IST)
नई दिल्ली। देश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2.17 लाख तक पहुंच गई, जबकि एक ही दिन में 9 हजार से अधिक मामले सामने आए। इसी तरह, कई राज्यों में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक संक्रमण के मामले देखे गए। अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद कोविड-19 महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत अब सातवें स्थान पर है।
 
नई दिल्ली। देश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2.17 लाख तक पहुंच गई, जबकि एक ही दिन में 9 हजार से अधिक मामले सामने आए। इसी तरह, कई राज्यों में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक संक्रमण के मामले देखे गए।
 
इससे पहले, अपने सुबह के बुलेटिन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में एक ही दिन में कोविड-19 के 9304 नए मामले आने से गुरुवार को संक्रमित लोगों की संख्या 2,16,919 हो गई जबकि 260 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6,075 हो गई।
 
वहीं, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित ‘पीटीआई-भाषा’ की 9:50 बजे की तालिका के मुताबिक, देशभर में संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 2,17,389 तक पहुंच गई जबकि मौत का आंकड़ा 6,233 रहा। तालिका के मुताबिक, देशभर में अब तक कोविड-19 के 1.07 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
संक्रमण से कुल 6075 मौत में से, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2587 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात (1122), दिल्ली (606), मध्यप्रदेश (371), पश्चिम बंगाल (345), उत्तरप्रदेश (229), राजस्थान (209), तमिलनाडु (208), तेलंगाना (99) और आंध्रप्रदेश (68) हैं।
 
कर्नाटक में 53, पंजाब में 47, जम्मू कश्मीर में 34, बिहार में 25, हरियाणा में 23, केरल में 11, उत्तराखंड में आठ और ओडिशा में सात लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और झारखंड में 5-5 मौत हुई है । असम में चार जबकि छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की मौत हुई है। मेघालय और लद्दाख में 1-1 मौत की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, मौत के 70 प्रतिशत से ज्यादा मामले में मरीज पहले से गंभीर बीमारी की चपेट में थे। महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 74,860 मामले आए हैं। तमिलनाडु में 25872 मामले, दिल्ली में 23645 मामले, गुजरात में 18100 मामले, राजस्थान में 9652 मामले, मध्यप्रदेश में 8588 मामले और उत्तरप्रदेश में 8729 मामले आए हैं।
 
 
पश्चिम बंगाल में 6508, बिहार में 4390, आंध्रप्रदेश में 4080, कर्नाटक में 4063 मामले आए हैं। तेलंगाना में 3020, हरियाणा में 2954, जम्मू कश्मीर में 2857 और ओडिशा में 2388 मामले आए हैं। पंजाब में कोविड-19 से 2376 लोग संक्रमित हैं जबकि असम में संक्रमण के 1672 मामले हैं। केरल में 1494 लोग संक्रमित हैं और उत्तराखंड में संक्रमण के 1085 मामले आ चुके हैं।
 
झारखंड में संक्रमितों की संख्या 752 हो चुकी है। इसके अलावा छत्तीसगढ में 668, त्रिपुरा में 468, हिमाचल प्रदेश में 359, चंडीगढ़ में 301, मणिपुर में 118, लद्दाख में 90 और पुडुचेरी में 82 मामले हैं। गोवा में 79 लोग संक्रमित हुए। नगालैंड में 58, अरूणाचल प्रदेश में 38, अंडमान निकोबार द्वीप समूह तथा मेघालय में 33-33 लोग संक्रमित हैं। मिजोरम में 14 मामले हैं जबकि दादरा नगर हवेली में आठ और सिक्किम में अब तक दो मामले आए हैं। (भाषा)

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

इजराइल में बढ़ी अरब पार्टियों की अहमियत, अब क्‍या करेंगे बेंजामिन नेतन्‍याहू और यहूदी पार्टियां, कौन होगा किंग मेकर?

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

'मैं राजनीति का कर्ज सूद समेत वापस करूंगा...': चुनाव जीतते ही किस पर भड़के JDU MLC नीरज कुमार?

हूती हमले के बाद सऊदी अरब में फंसे मध्य प्रदेश के यात्री, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

'पुलिस और लाठियों से घबराने की जरूरत नहीं...': रामलीला मैदान मार्च से पहले राहुल गांधी का संदेश

अगला लेख