Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार, 3717 लोगों की मौत

Published: शनिवार, 13 जून 2020 (01:36 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को सामने आए कोरोनावायरस संक्रमण के 3439 मामलों के साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर 1,01,141 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
 
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को 127 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़कर 3717 हो गई है। शुक्रवार को 1718 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 47 हजार 796 हो गई है।
 
प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित मुंबई महानगर क्षेत्र है, जहां 75 हजार 658 मामले हैं और संक्रमण से 2563 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई शहर में संक्रमित लोगों की संख्या 55 हजार 451 है और 2044 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को मरने वाले 127 लोगों में से 50 लोगों की मौत पिछले दो दिनों में हुई है जबकि बाकी लोगों की मौत 20 मई से नौ जून के बीच में हुई है।
 
बयान में कहा गया है कि 127 मौत में से 106 लोगों की मौत मुंबई महानगर क्षेत्र में हुई है जिसमें मुंबई शहर के 90 मामले शामिल हैं। अब तक 6 लाख 24 हजार 977 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
 
5 लाख 79 हजार 569 लोगों को उनके घरों में पृथक रखा गया है जबकि 28 हजार लोगों को संस्थागत पृथकवास केंद्र में रखा गया है। प्रदेश के 1553 संस्थागत पृथक केंद्र में 75 हजार 67 बिस्तर उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रदेश में मृत्यु दर 3.7 प्रतिशत है जबकि लोगों के रोग से उबरने की दर 47.3 फीसदी है।
 
अन्य हॉटस्पॉट में मालेगांव शहर में 865 मामले सामने आए हैं और वायरस के संक्रमण के कारण 65 लोगों की मौत हुई है। जलगांव जिले में कुल 1197 संक्रमण के मामले और 105 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि जलगांव शहर में कुल 347 मामले हैं और 15 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख