Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : दिल्ली में घटी Corona संक्रमण की दर, निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में हुई वृद्धि

Updated: गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (20:47 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस (Coronavirus) की संक्रमण दर में पिछले एक हफ्ते में गिरावट आई है। शहर में 26 नवंबर को संक्रमण दर 8.65 प्रतिशत थी जो कि 2 दिसंबर को 5 प्रतिशत पर आ गई लेकिन इसी अवधि में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में हर दिन करीब 100 निषिद्ध क्षेत्र जुड़े और बुधवार को इनकी संख्या 5772 हो गई। दिल्ली में बुधवार को संक्रमण के 3944 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5.78 लाख से अधिक हो गई जबकि 82 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9342 हो गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के नए बुलेटिन के मुताबिक शहर में मंगलवार को 78,949 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 36,370 जांच आरटी-पीसीआर तरीके से की गई। संक्रमण दर भी पांच प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, 26 नवंबर के बाद से संक्रमण दर में गिरावट आने लगी। शहर में 26 नवंबर को संक्रमण दर 8.65 प्रतिशत और 5475 नए मामले आए थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है और अगले कुछ दिनों में इसके पांच प्रतिशत से कम होने की संभावना है। आंकड़ों के मुताबिक, 27 नवंबर को 5229 निषिद्ध क्षेत्र थे और एक दिसंबर को इनकी संख्या बढ़कर 5669 हो गई।

निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में वृद्धि को लेकर पूछे गए सवाल पर जैन ने कहा था कि सरकार की नीति के मुताबिक जिन स्थानों पर तीन या उससे अधिक मामले आते हैं, उन्हें निषिद्ध क्षेत्र बना दिया जाता है। शहर में बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,302 थी और मंगलवार को 31,769 उपचाराधीन मरीज थे। दिल्ली में 11 नवंबर को सबसे ज्यादा 8593 मामले आए थे।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख