sundarkand

भारत में कोरोनावायरस के 20,000 से ज्यादा नए मामले, 95.99% ठीक

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (11:22 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,549 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,02,44,852 हो गई है, जबकि इनमें से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 98.34 लाख हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, लोगों के संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 95.99 प्रतिशत है।
 
286 और रोगियों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,439 हो गई है। अब तक कुल 98,34,141 लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे संक्रमण से उबरने की दर 95.99 प्रतिशत हो गई है, जबकि कोविड-19 मृत्युदर 1.45 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार नौवें दिन तीन लाख से कम रही। देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,62,272  है, जो कुल संक्रमितों का 2.56 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
 
 वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (ICMR) के मुताबिक 29 दिसंबर तक 17,09,22,030 नमूनों की जांच की चुकी है। इनमें से 11,20,281 जांच मंगलवार को की गई। (भाषा) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख