sundarkand

Corona संक्रमण में बड़ी गिरावट, मंद पड़ रही है कोविड-19 की दूसरी लहर

Updated: शुक्रवार, 28 मई 2021 (07:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 21 दिनों से कोविड-19 के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही 24 राज्यों में पिछले एक हफ्ते में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी देखी गई है। इस बीच सरकार ने भी दावा किया कि देश में कोविड 19 की दूसरी लहर मंद पड़ रही है।

गुरुवार देर रात जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 179535 नए मामले सामने आए जबकि 3556 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण के नए मामलों में भले ही गिरावट दिखाई दे रही हो लेकिन मृतकों की संख्या चिंता बढ़ा रही है।
 
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश के अधिकतर हिस्से में ज्यादा जांच के बावजूद नए मामलों और संक्रमण दर के लिहाज से दूसरी लहर स्थिर हो रही है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और गिरकर 24,19,907 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 8.84 प्रतिशत है।
 
गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के मौजूदा दिशा-निर्देशों को 30 जून तक जारी रखने का आदेश देते हुए उनसे कहा कि जिन जिलों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अधिक है, वहां पर गहन एवं स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के उपाय किए जाएं।
 
नियंत्रण उपायों में जारी रहेगी सख्‍ती : एक नए आदेश में, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि नियंत्रण के उपायों को सख्ती से लागू करने से दक्षिण और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए और उपचाराधीन मामलों में गिरावट आई।
 
भल्ला ने कहा कि मैं इस बात पर प्रकाश डालना चाहूंगा कि गिरावट की प्रवृत्ति के बावजूद, वर्तमान में उपचाराधीन मामलों की संख्या अब भी बहुत अधिक है। लिहाज़ा यह अहम है कि नियंत्रण के उपायों को सख्ती से लागू रखा जाए।
 
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को जारी अपने आदेश में केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि स्थानीय हालात, जरूरत और स्रोतों का आकलन करने के बाद राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उचित समय पर चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में किसी तरह की रियायत देने पर विचार कर सकते हैं।

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख