Daily Horoscope
✕

राजस्थान में Corona संक्रमितों की संख्‍या 2500 से ज्यादा, जयपुर में 899

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (16:00 IST)
जयपुर। राजस्थान में 118 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद यह संख्या बढ़कर गुरुवार को को 2556 पहुंच गई, वहीं 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। 
 
चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य की राजधानी जयपुर में 21, जोधपुर में 83 अजमेर में 4, चित्तौडगढ़ 3, कोटा में 2 एवं बारां, धौलपुर तथा अलवर में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है।
 
विभाग के अनुसार इस दौरान जयपुर में चांदी की टकसाल निवासी 67 वर्षीय पुरूष तथा सोडाला निवासी 54 वर्षीय पुरुष की सवाई मानसिंह हॉस्पीटल में मौत हो गई। इसी प्रकार उदयपुर के महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में भर्ती चित्तौडगढ़ के निम्बाहेड़ा निवासी 58 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। विभाग के अनुसार इस जानलेवा विषाणु से राज्य में अब तक 57 लोगों की जान जा चुकी है।
 
विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 150, अलवर में 8, बांसवाड़ा में 64, बारां एक, बाड़मेर 2, भरतपुर में 111, भीलवाड़ा में 37, बीकानेर में 37, चित्तौडगढ़ में 19, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर मे 12, डूंगरपुर में 6, हनुमानगढ़ में 11, जयपुर में 899, जैसलमेर में 35, झालावाड़ 40, झुंझुनू में 42, जोधपुर में 472, करौली में 3, कोटा में 194, नागौर में 118, पाली में 12, प्रतापगढ में दो, राजसमंद एक, सवाई माधोपुर में 8, सीकर मे 6, टोंक में 134, उदयपुर में 8 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 
 
विभाग के अनुसार अब तक 98 हजार 231 सैंपल लिए जिसमें से 2556 पॉजिटिव 90 हजार 549 नेगेटिव तथा 5 हजार 158 की रिपोर्ट आना बाकी हैं। (वार्ता)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख