suvichar
✕

मध्यप्रदेश में अब तक 388 लोग Corona संक्रमित, 30 की मौत

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (12:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार को 47 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रदेश में इससे प्रभावितों की संख्या बढ़कर 388 हो गई, वहीं इस बीमारी से प्रदेश में अब तक 30 मरीजों की मौत भी हुई है। 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंदौर में 40 नए मरीज मिलने के बाद वहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 213 हो गया, जबकि 6 लोगों की यहां मृत्यु के बाद मृतकों की संख्या 22 हो गयी। इसके अलावा बुधवार रात आई जांच रिपोर्ट में खंड़वा में 4 जमाती, विदिशा में 8 वर्ष की एक बच्ची और छिंदवाड़ा में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राजधानी भोपाल में अब तक 94 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें एक की मृत्यु हुई है। 
 
इसके अलावा उज्जैन में 15, ग्वालियर में 6, जबलपुर में 8, शिवपुरी में दो, खरगोन में 4, खंड़वा मे 5, मुरैना में 12, छिंदवाड़ा में 4, विदिशा में 2, बडवानी में 3, बैतूल और श्योपुर में एक-एक मरीज अब तक मिल चुके हैं। इसे मिलाकर प्रदेश में अब तक 388 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
 
इंदौर में सर्वाधिक : इंदौर में छह मरीजों की मौत के बाद यहां मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया। इसी प्रकार उज्जैन में अब तक इस बीमारी से 5 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं खरगोन और छिंदवाड़ा में भी एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 30 लोगों की मृत्यु हुई, जिससे सबसे ज्यादा 22 मरीजों की इंदौर में मौत हुई है। प्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है।
 
कोरोना के प्रदेश में बढ़ते मामलों के बीच अब तक 25 लोग स्वस्थ भी हुए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा इंदौर में 17 मरीज, भोपाल में दो, जबलपुर में तीन, ग्वालियर में दो, शिवपुरी में एक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 
शिवपुरी में 19 लोगों पर कार्रवाई : राज्य के ही शिवपुरी जिले में लॉकडाउन के दौरान बिना किसी कारण के घूमते पाए गए लगभग 19 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को पकड़ाए इन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि बाद में इन सभी को जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया। 
 
आठ साल की बच्ची को कोरोना : विदिशा जिले के गंजबासौदा में 8 वर्ष की एक बच्ची के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में इससे प्रभावितों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार गंजबासौदा तहसील मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 15 में स्थित एक निजी मैरिज गार्डन के आइसोलेशन में क्वारंटाइन किए गए एक परिवार की 8 साल की बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस परिवार में जमात के लोग रुके थे। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख