Hanuman Chalisa

Ground Report : मायानगरी मुंबई में अब Corona संक्रमण की चेन तोड़ने की कोशिश

रूना आशीष
गुरुवार, 7 मई 2020 (15:48 IST)
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई Corona संक्रमण आंकड़ों के मामले में देश के सभी शहरों से आगे है। मुंबई में 
संक्रमितों की संख्‍या 10 हजार से ज्यादा है, जबकि धारावी और वर्ली कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील हो चुके हैं। दूसरी ओर, एक थाने के 26 पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को भी कोरोना संक्रमण की खबर से सनसनी है। 
 
संपूर्ण महाराष्ट्र की बात करें तो कोरोना पीड़ितों की संख्‍या 16 हजार से ज्यादा (16758) तक पहुंच गई है, जो कि 
किसी भी राज्य में सर्वाधिक है। अकेले मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कॉर्पोरेशन में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 714 तक पहुंच गया है। 
 
इस बीच, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने वेबदुनिया को बताया कि 3 मई के लॉकडाउन के बाद मुंबई में इसे और बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी पूरी कोशिश है कि किसी भी तरह इस वायरस की चेन को तोड़ा जाए। 
 
किशोरी ने कहा कि जहां तक कामगारों या मजदूरों के काम पर लौटने की बात है तो फिलहाल हमने उन्हें काम पर लौटने की इजाजत नहीं दी है। हालांकि हमने सभी नियोक्ताओं से कहा है कि वे कामगारों को कामगारों को पूरा-पूरा वेतन दें। उम्मीद है कि मालिक लोग इस बात को मानेंगे। 
 
जारी है लॉकडाउन का उल्लंघन : राज्य में लॉकडाउन के उल्लंघन की खबरें भी आ रही हैं। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना से जुड़े मामलों में 95 हजार 687 रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। आईपीसी की धारा 188 के तहत 18 हजार 722 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 53 हजार 71 वाहनों को भी जब्त किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से 35 करोड़ 13 लाख 86 हजार 954 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। इसी दौरान पुलिस पर हमला किए जाने के 184 मामलों में से 663 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
 
डायल 100 : महाराष्ट्र के हर जिले में आपातकालीन 100 नंबर 24 घंटे काम कर रहा है। इस दौरान इस नंबर पर 84 हजार 954 कॉल आए और इन सभी पर उचित कार्रवाई भी की गई है। 
 
चलेंगी 25 ट्रेनें : प्रधान सचिव डॉक्टर नितिन करीर ने बताया कि दूसरे प्रदेशों में रहने वाले कई मजदूरों को अपने-अपने घर और राज्यों में पहुंचाने के लिए अब कुल 25 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। अभी तक इन ट्रेनों की संख्या 15 थी और अब 6 मई की रात से 10 और ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख