ganesh chaturthi

Ground Report : चेन्नई में रोजाना सैकड़ों पॉजिटिव फिर भी खुली हैं दुकानें, सड़कों पर लग रहा है ट्रैफिक जाम

Updated: मंगलवार, 19 मई 2020 (18:33 IST)
- बालाकृष्णन सुब्रमण्यम, चेन्नई से
सड़कों पर वाहनों का रेला, खुली हुई दुकानें, दफ्तर में सामान्य तरीके से काम करते लोग... कोरोना (Corona) काल में इस तरह के दृश्य किसी भी व्यक्ति को चौंका सकते हैं। लेकिन, यह हकीकत है और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और राज्य अन्य शहरों में ऐसे दृश्य आम हैं। 
 
जहां एक ओर बहुत से शहरों से इस तरह की खबरें हैं कि Lockdown के चलते लोगों को अपनी जरूरत का सामान भी मुश्किल से मिल पा रहा है, यह दृश्य उनके लिए ईर्ष्या और आश्चर्य का कारण हो सकते हैं। चेन्नई में गारमेंट शॉप, चश्मे, जूते, मोबाइल, ज्वेलरी आदि की दुकानें आम दिनों की तरह खुली हुई हैं। दुकानों पर भीड़ नहीं है, लेकिन लोग ‍छुटपुट खरीदी के लिए आ रहे हैं। 
 
विधानसभा सचिवालय में लोग काम कर रहे हैं, हालांकि संख्या तुलनात्मक रूप से कम है। चेन्नई के अरुंबकम इलाके में सोमवार को जाम देखा गया, जहां वाहनों की करीब आधा किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई थी। एक जानकारी के अनुसार चेन्नई में रोज सैकड़ों कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। हालांकि फिर भी प्रशासन यहां सख्ती नहीं बरत रहा है।
 
पूरे तमिलनाडु की बात करें तो यहां कोरोना मरीजों की संख्‍या 11 हजार 760 है, जबकि इनमें से 4 हजार 406 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। हालांकि यहां डेथ रेट काफी कम है। अभी तक यहां मरने वालों की संख्‍या 81 है। तुलनात्मक रूप से देखें तो अकेले इंदौर शहर में ही 103 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2600 के लगभग है। 
 
हालांकि तमिलनाडु के कुछ इलाकों में लॉकडाउन है, मगर ज्यादातर इलाकों में स्थितियां सामान्य हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर से टैक्सी लेकर तमिलनाडु के मदुरई शहर गए धर्मवीरसिंह जाखल ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक लॉकडाउन की स्थिति थी। हाईवे पर चौबीसों घंटे खुले रहने वाले ढाबे पूरी तरह बंद थे,  लेकिन तमिलनाडु में घुसने के बाद सभी चीजें सामान्य नजर आईं।
 
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के भीतरी हिस्सों में यातायात सामान्य था। दुकानें भी सामान्य तरीके से खुली हुई थीं। यहां तक कि चाय और चाट-पकौड़ी की दुकानें भी खुली हुई थीं। धर्मवीरसिंह ने बताया कि जिले की सीमा पर जरूर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी, लेकिन शेष स्थानों पर सब कुछ सामान्य ही नजर आया।
 
राजधानी चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य इलाकों में जिस तरह से खुले हुए हैं उस तरह आशंका यह भी जताई जा रही है कि आने वाले समय में यहां कोरोना मरीजों की संख्‍या और बढ़ सकती है। लेकिन, सकारात्मक यह है कि धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो रही हैं। लोग भी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। मास्क, सेनिटाइजर का भी उपयोग कर रहे हैं। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख