ganesh chaturthi
✕

कश्मीर में ट्यूलिप महोत्सव पर भी कोरोना का साया, बदामबारी को खोलने की तारीख आगे बढ़ाई

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (08:57 IST)
जम्मू। कोरोना की दूसरी लहर के चलते कश्मीर की सुप्रसिद्ध बदामबारी को खोलने की तारीख आगे बढ़ा कर अब 21 मार्च कर दी गई है। यही कारण था कि पहली अप्रैल से आरंभ होने वाले जश्ने ट्यूलिप पर भी कोरोना का साया आ गया है। अधिकारी अब सरकार के नए दिशा निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।
 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 280 कनाल में फैले बदामबारी उद्यान को आज खोला जाना था। पर इसकी देखरेख करने वाले जेके बैंक ने अब इसे 21 मार्च को खोलने की बात कही है। हालांकि जेके बैंक के अधिकारियों का कहना थ कि वे इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं जो कोरोना की दूसरी लहर के चलते कुछ सख्त कदम उठाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
 
जानकारी के लिए श्रीनगर में कोह-ए-मरान पहाड़ी की तलहटी में बसा 280 कनाल में फैला बदामबारी उद्यान बादाम के पेड़ों के लिए प्रसिद्ध है जहां मार्च में आने वाले फूलों को देखने की खातिर हजारों की भीड़ जुटती है। करीब 14वीं शताब्दी में बनाए गए इस उद्यान को कई सालों तक तालाबंदी का शिकार होना पड़ा था और वर्ष 2008 में इसे खोला गया था।
 
पिछले साल बादाम के पेड़ों पर फूलों के रूप में आई बहार को कोरोना के कारण कश्मीरी नहीं देख पाए थे। ठीक ट्यूलिप गार्डन की तरह जिसे कोरोना की पहली लहर के कारण ताला जड़ दिया गया था। और अब एक बार फिर पूरे एक साल के बाद फिर से कोरोना का साया इन पर पड़ गया है।
 
हालांकि अधिकारी 21 मार्च को बदामबारी को खोलने की बात रहे हैं पर ट्यूलिप गार्डन में आरंभ होने वाला जश्ने बहार कोरोना के बीच घिरता नजर आ रहा है। कारण स्पष्ट है। प्रदेश में वर्तमान कोविड नियम 31 मार्च तक ही लागू हैं और सरकार कोरोना की दूसरी लहर के तेजी से फैलने के कारण इस महोत्व को रद्द करने पर भी गंभीरता से विचार करने लगी है।
 
 
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख