sawan somwar

पश्चिम बंगाल में रेलवे पर कोरोना का कहर, 90 ड्राइवर और गार्ड संक्रमित, 56 लोकल ट्रेनें रद्द

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (15:51 IST)
कोलकाता। पूर्व रेलवे ने मंगलवार को कहा कि 90 ड्राइवरों और गार्ड के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उसने अभी तक सियालदाह संभाग की 56 लोकल ट्रेनें रद्द की हैं। अभी तक हावड़ा संभाग की ट्रेनें रद्द करने पर कोई फैसला नहीं किया गया है।

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया, ‘स्थिति बहुत गंभीर है। कोविड-19 के कारण 90 ड्राइवर और गार्ड ड्यूटी पर आने में अक्षम हैं। हमें 56 लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं ताकि मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा पर असर ना पड़े।‘

उन्होंने कहा कि जहां तक संभव है, ‘नॉन पीक आवर्स’ की ट्रेनों को रद्द किया गया है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।’

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के कारण सात महीने से ज्यादा वक्त तक बंद रहने के बाद 11 नवंबर, 2020 से लोकल ट्रेन सेवा बहाल की गई थी।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारतीय रेल ने हाल ही में घोषणा की है कि रेलवे के परिसरों और ट्रेन के भीतर मास्क नहीं लगाने पर यात्री को 500 रुपए का जुर्माना भरना होगा। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

Top News 5 September: भारत-अमेरिका दोस्ती पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, मोदी की चेतावनी, चंपत राय पर सस्पेंस खत्म

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अगला लेख