सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus Live Updates : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित
- 10 राज्यों में कहर ढा रहा है कोरोना, यहां से मिल रहे हैं 77.67 प्रतिशत मरीज
- Myth and facts: कोरोना वायरस के बारे में वो 10 मिथ जिनके जवाब जानना जरूरी है
- अस्पतालों में बेड खाली और मरीज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं...
- योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब नहीं लगेगा 5 शहरों में लॉकडाउन
बड़ी खबर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हल्के लक्षणों के बाद कराई जांच में मैं अभी कोविड-19 संक्रमित पाया गया हूं, जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हों वो भी टेस्ट कर लें।
After experiencing mild symptoms, Ive just tested positive for COVID.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 20, 2021
All those whove been in contact with me recently, please follow all safety protocols and stay safe.
इससे पहले आज सुबह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के कारण घर वापसी को मजबूर प्रवासी श्रमिकों के साथ सरकार को जिम्मेदारी से पेश आने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें आर्थिक दिक्कत नहीं हो इसलिए उनके बैंक खातों में तत्काल छह हजार रुपए जमा कराए जाने चाहिए।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, प्रवासी श्रमिक एक बार फिर पलायन कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी बनती है कि उनके बैंक खातों में रुपए डाले। लेकिन कोरोना फैलाने के लिए जनता को दोष देने वाली सरकार क्या ऐसा जन सहायक क़दम उठाएगी।
