biodatamaker

कोरोना इफेक्ट : विदेश यात्रा बजट में 75% तक कटौती कर सकती है सरकार

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (09:27 IST)
मुंबई। कोविड- 19 महामारी और आवागमन और यात्राओं पर पाबंदी के मद्देनजर सरकार अगले वित्त वर्ष में विदेश यात्राओं के लिए बजट आवंटन में 75 प्रतिशत तक की कटौती कर सकती है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस तरह का अनुमान लगाया।
 
वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव मदनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे समय जब सभी गतिविधियां वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये आनलाइन माध्यमों से चल रही है तब सरकार कम महत्वपूण खर्च में कटौती कर सकती है।
 
यह काबिले गौर है कि अगले वित्त वर्ष के लिये बजट तैयार करने का काम शुरू हो चुका है और अधिकारी आंतरिक रूप से और बाहर भी विभिन्न पक्षों के साथ सुझावों को लकर विचार विमर्श कर रहे हैं।
 
मिश्रा ने कहा, ‘दो दिन पहले ही, मैं एक बजट प्रस्ताव को देख रहा था। इस समय बजट का काम चल रहा है। प्रस्ताव में यह देखा गया कि आपको विदेश यात्रा के लिये कितना धन चाहिये? 
 
हमने पिछल साल जितना बजट रखा था उसका मात्रा एक चौथाई ही उसमें रखा हैं क्योंकि विदेश यात्रा पर कोई खर्च नहीं हो रहा है।‘
 
मिश्रा ने कहा कि वीडियो कन्फ्रेंस अब रोजमर्रा का काम हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बहुपक्षीय बैठकों को इसी माध्यम से संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस नये माध्यम से काफी लागत की बचत हो रही है।
 
उन्होंने कहा कि अब घर से दफ्तर का काम करना भी सामान्य सी बात हो गई है। इस नई शुरुआत से कंपनियों को लागत में काफी बचत हो रही है। कंपनियों को कार्यालयों के लिए कम जगह लेनी पड़ रही है और वह यात्रा पर भी कम खर्च कर रहीं हैं। इन नए उपायों से उन्हें अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिल रही है।
 
 

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख