sawan somwar

Covid-19 : देश के 7 बड़े शहरों पर कोरोना का कहर, 4 महानगरों में आधे कोरोना मरीज

Updated: रविवार, 7 जून 2020 (08:37 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब आधे मामले शीर्ष 4 महानगरों-दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई- में सामने आए हैं। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इन चार महानगरों के साथ यदि अहमदाबाद, इंदौर और पुणे को भी जोड़ लिया जाए तो कुल संक्रमित मामलों के 60 प्रतिशत और कुल मृतक संख्या के 80 प्रतिशत मामले इन 7 शहरों के हैं।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं। भारत में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है।
 
हालांकि, विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों की पीटीआई की गणना के अनुसार रात सवा नौ बजे तक देश में संक्रमण के 2,37,867 मामले सामने आए है और 6,858 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत में रात सवा 11 बजे तक कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख 45 हजार 670 हो गए हैं और भारत शनिवार को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया।
 
अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं। देश में लगातार तीसरे दिन नौ हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक लाख 15 हजार 942 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि एक लाख 14 हजार 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें से 4,611 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अबतक 45 लाख 24 हजार 317 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से भी एक लाख 37 हजार 938 नमूनों की जांच गत 24 घंटे में हुई है। (भाषा) 

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

Delhi-NCR Rain: भारी बारिश से हाहाकार, 14 उड़ानें डायवर्ट; दिल्ली-गुरुग्राम में लंबा जाम

मध्यप्रदेश में सिस्टम के खिलाफ मुखर हो रहे जेन-जी से जेन-अल्फा तक, स्कूलों के मर्जर के खिलाफ खोला मोर्चा

उत्तराखंड में 50 रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

भारत का बांग्लादेश को बड़ा झटका! बिजली हस्तांतरण पर लगेगा नया SNA शुल्क

अगला लेख