सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में Corona संक्रमण से एक ही दिन में 13 मौतें, 253 नए मामले
- मध्यप्रदेश में 24 घंटे में Corona से 15 मौत, 9228 संक्रमितों की संख्या
- Corona Live Updates : बंगाल से लौटा एनडीआरएफ कर्मी कोरोना का शिकार, 173 की हो रही है जांच
- रूस में Corona virus से 200 और लोगों की मौत
- नई रिचर्स, हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन से नहीं हो रहा कोरोना मरीजों को कोई फायदा
रिटायरमेंट से कुछ सप्ताह पहले Corona से संक्रमित ASI की मौत
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बीवली रेलवे पुलिस से संबद्ध 58 वर्षीय सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) की कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण के चलते शनिवार को मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डोम्बीवली रेलवे पुलिस थाने के निरीक्षक सतीश पवार ने बताया कि एएसआई 11 मई से 4 जून तक छुट्टी पर थे। 29 मई को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई में सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने कहा कि वे बीते कुछ दिन से वेंटिलेटर पर थे। आज उनकी मौत हो गई। वे 30 जून को सेवानिव़ृत्त होने वाले थे। वे मुंबई के घाटकोपर में अपने परिवार के साथ रहते थे।(भाषा)
