sundarkand
✕

Corona का खौफ, युवक को 15 किलोमीटर दूर लटकाकर ले गई पुलिस

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (15:31 IST)
नीमच जिले की मनासा पुलिस का एक बड़ा ही हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। इसे कोरोना वायरस (Corona) का डर कहें या पुलिस द्वारा अतिउत्साह में की गई लापरवाही, जिसने एक युवक की जान को कुछ समय के लिए तो जोखिम में डाल ही दिया। यहां महाराष्ट्र से लौट रहे एक युवक को पुलिस करीब 15 किलोमीटर तक अपने वाहन के पीछे लटका कर ले गई।
 
दरअसल मनासा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक महाराष्ट्र से पैदल चलकर मनासा के नलखेड़ा गांव होकर जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नलखेड़ा गांव में युवक से पूछताछ की और उसे जांच के लिए अपने वाहन के पीछे लटकाकर मनासा ले आई।
 
इस दौरान करीब 15 किलोमीटर तक युवक पुलिस वाहन के पीछे लटका रहा। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ वरना पुलिस की लापरवाही का खामियाजा युवक को भुगतना पड़ सकता था। युवक मनासा के गांव साकरियाखेड़ी का रहने वाला है, जो मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गया हुआ था।
 
इस दौरान वह पैदल चलकर मनासा पहुंचा था। इसे कोरोना का डर नहीं कहें तो और क्या है। वरना पुलिस युवक को वाहन में बैठाकर ले जाने के बजाए बाहर लटकाकर क्यों ले जाती। इस मामले पर नीमच जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय का कहना है कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य के प्रति अतिउत्साह में इस तरह का कदम उठा गए। पूरे मामले की जानकारी लेकर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
 
 
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

तिरंगे की शान बढ़ाई, Asian Games के मेडलिस्ट को PM मोदी का संदेश (Video)

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अमेरिका में हिंदू मंदिर में नरसंहार की बड़ी साजिश नाकाम, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख