Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, ईरान में Corona से एक ही दिन में 129 की मौत

Updated: सोमवार, 16 मार्च 2020 (18:48 IST)
तेहरान। ईरान में सोमवार को एक ही दिन में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के कारण 129 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 853 तक पहुंच गया जबकि संक्रमण के 14,991 पुष्ट मामले हैं। ईरान के सरकारी चैनल ने यह जानकारी दी। पश्चिम एशिया क्षेत्र में ईरान में कोरोना वायरस का प्रकोप सबसे अधिक है।

महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक इस वायरस से सोमवार को एक ही दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इतना ही नहीं वरिष्ठ अधिकारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

फार्स और तस्नीम न्यूज एजेंसी ने सोमवार को बताया कि विशेषज्ञों की समिति के एक सदस्य, जिसके पास देश के सर्वोच्च नेता को नामित और निष्काषित करने की शक्ति है, की भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई।

अयातुल्लाह हाशेम बठाई (78) ईरान के हाल के उन वरिष्ठ अधिकारियों में शुमार हैं, जिनकी इस वायरस से मौत हुई है। ईरान के 80 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमनेई को भी सावधानी बरतते हुए हाल के एक कार्यक्रम में हाथों में दस्ताने पहने हुए देखा गया।

प्रकोप से निपटने वाले अभियान का नेतृत्व कर रहे अली रेजा जाली ने कहा कि अगर यह हालात बरकरार रहे तो यह हमारे पास उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी पड़ सकता है।

ईरान की राजधानी तेहरान के अस्पतालों में 30,000 बिस्तरों के साथ ही देशभर के अस्पतालों में करीब 110,000 बिस्तरों की क्षमता है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रकाश पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, गुरु नानक देव जी को किया नमन

खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा, देव दीपावली और गुरु पर्व की बधाई दी

दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा हमला: थाने के अंदर 5 और बाहर 4 जवानों को मारा चाकू, एनकाउंटर में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

अगला लेख