suvichar
✕

UP: कोरोना कर्फ्यू की अवधि 2 और दिनों के लिए बढ़ी

Updated: सोमवार, 3 मई 2021 (12:55 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है और जिसके चलते मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा होता चला जा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना कर्फ्यू को 2 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। इसके चलते अब मंगलवार सुबह 7 बजे तक रहने वाला लॉकडाउन अब 6 मई सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू की समयसीमा बढ़ाई है।

ALSO READ: Coronavirus Live updates : देश में घातक हुई कोरोना की दूसरी लहर, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 68 हजार नए मामले, 3417 लोगों की मौत
 
बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) का ऐलान किया था लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू था। लेकिन अब मंगलवार व बुधवार के लिए भी लागू कर दिया गया है।

 
इस कोरोना कर्फ्यू के दौरान किसी का भी बेवजह बाहर निकलना बंद होगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर पहली बार 1,000 रुपए जुर्माना लिया जाएगा तथा दूसरी बार 10 गुना ज्यादा जुर्माना देना होगा। प्रदेश सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। जिसकी पुष्टि करते हुए ACS सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि उत्तरप्रदेश में लगाया गया आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख