Daily Horoscope
✕

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू अब 25 मई तक बढ़ाया गया

Updated: मंगलवार, 18 मई 2021 (01:53 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में अब 25 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण रोकने को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार ने जरूरी काम से आने जाने वालों को ई-पास जारी करने को कहा है। सभी डीएम को यह निर्देश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसके अलावा शहर के बाद अब गांव और कस्बों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार ने 18 मई तक जारी कोरोना कर्फ्यू को 25 मई तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई।

सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरी काम से निकलने के लिए लोगों को अब ई-पास जारी किया जाएगा ताकि लोगों को दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि लोग शिकायत कर रहे थे कि आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में अब ई-पास जारी कर लोगों को सुविधा दी जाएगी।

कर्फ्यू के दौरान परचून की दुकानें अब 21 मई को सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। वहीं, बैंक अब सुबह 10 से 2 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए ई-पास अनिवार्य किया गया है।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख