Hanuman Chalisa

बड़ी खबर! इंदौर में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू, ग्रामीण इलाकों में सख्ती

Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (13:50 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बढ़ते संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर में 10 मई की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।
 
कोरोना संक्रमण को लेकर हुई बैठक के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसी के बाद जिलों ने आदेश निकालना शुरू कर दिया है।

इंदौर के साथ ही 34 जिलों में 30 अप्रैल की सुबह तक पहले से बंद है। अब इन जिलों के कलेक्टर नए सिरे से 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू का आदेश निकालेंगे। इसके बाद वीकेंड शनिवार-रविवार की पाबंदियां भी लग जाएंगी। यानी 10 मई की सुबह 6 बजे से पहले लॉकडाउन में ढील संभव नहीं है।

ग्रामीण इलाकों में सख्ती :  जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने यहां भी सख्त कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। आदेश के तहत अब महू, सांवेर, देपालपुर, खुड़ैल, हातोद की सभी किराना दुकानें, कृषि उपकरण और खाद-बीज की दुकानें हफ्ते में सिर्फ दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को खुल सकेंगी। इन 2 दिनों में किराना दुकानों का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। यह प्रतिबंध पंचायतों, कस्बों के साथ इनसे जुड़े सभी गांवों में भी सख्ती से लागू होगा।

किसी भी क्षेत्र में फल और सब्जी मंडी नहीं लग सकेगी। सिर्फ चलित ठेलों से इन्हें बेचा जा सकेगा। किसी भी ग्रामीण इलाके में कोरोना के ज्यादा मामले आने पर उसे माइक्रो कंटेनमेंट घोषित किया जाएगा। इन इलाकों में आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख