Daily Horoscope
✕

आंध्र प्रदेश में 'कोरोना कर्फ्यू' 10 जून तक बढ़ा

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (16:55 IST)
अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 को नियंत्रण में करने के लिए लागू कर्फ्यू को 10 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। राज्य में पहले से लागू पाबंदियां जारी रहेंगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर पांच मई को सबसे पहले कर्फ्यू लगाया गया था और 31 मई को इसकी समय सीमा समाप्त हो रही थी।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन सरकार ने नए मामलों की संख्या को कम करने के लिए एहतियात बरतते हुए कर्फ्यू को कुछ और दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

सूत्रों ने बताया,  कर्फ्यू दोपहर 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक निषेधाज्ञा जारी रहेगी।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख