dharma sangrah
✕

उत्तराखंड : कोरोना कर्फ्यू 31 अगस्‍त तक बढ़ाया, जारी की नई गाइडलाइन

Updated: सोमवार, 23 अगस्त 2021 (22:20 IST)
उत्तराखंड। उत्तराखंड में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 कर्फ्यू एक हफ्ते और आगे बढ़ा दिया गया है। इसके तहत अब कर्फ्यू 24 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक लागू रहेगा। हालां‍कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान वैक्सीनेशन का काम जारी रहेगा।

सरकार की तरफ से जारी नई गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की संख्या में आ रही कमी को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू की अवधि में विवाह समारोह में अधिकतम 50 लोगों को कोरोना टेस्ट (72 घंटे के भीतर) के साथ सम्मलित होने की अनुमति जिला प्रशासन की तरफ से दी जाएगी।

गाइडलाइन में कहा गया है कि शवयात्रा में अधिकतम 50 लोग ही सम्मलित हो सकते हैं। राज्य के सभी कोचिंग संस्थान जो 18 साल से ऊपर के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और कोचिंग देते हैं, वह 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। जबकि पर्यटन स्थलों पर कोरोना से जुड़ी सावधानी नहीं बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।

गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के 15 दिनों के बाद और वैक्सीन ले चुके लोगों द्वारा राज्य के हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बॉर्डर चेक पोस्ट पर वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद बाहरी राज्य से आने वाले लोगों को उत्तराखंड में आने की अनुमति दी जाएगी। 

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख