Daily Horoscope
✕

ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहे Corona मामले, अस्पतालों में मदद के लिए सैनिकों को किया तैनात

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (22:18 IST)
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन के कई अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए वहां मदद के लिए सैनिकों को तैनात किया गया है। दरअसल, कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के मद्देनजर ब्रिटेन में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि के कारण लंदन के कई अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो गए हैं।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि लंदन के कई अस्पतालों में सेना के 40 चिकित्सकों और 160 स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि अब और प्रतिबंध लगाने की आवश्यता नहीं पड़ेगी तथा देश महामारी की इस लहर से निपट लेगा। हालांकि जॉनसन ने कहा कि ओमिक्रॉन के कारण आने वाले दिन बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के करीब 1,80,000 नए मामले सामने आए थे।(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख