biodatamaker

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, लग सकता है नाइट कर्फ्यू

Updated: रविवार, 26 दिसंबर 2021 (08:13 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू लागू कर सकती है। राष्ट्रीय राजधानी कोरोना ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के येलो ग्रेड में प्रवेश करने के करीब है। नाइट कर्फ्यू पर फैसला लेने पर विचार चल रहा है। अगले 2 दिनों में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।

ALSO READ: पीएम मोदी की बूस्टर डोज की घोषणा से खुश हुए केजरीवाल, केंद्र से की थी मांग
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 249 नए मामले दर्ज किए और इसके कारण एक मौत हुई। यहां पर सकारात्मकता दर 0.43 प्रतिशत दर्ज की गई। एक हफ्ते में दिल्ली में 1058 लोग कोरोना संक्रमित मिले जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई।
 
उल्लेखनीय है कि जीआरएपी के तहत कोविड -19 स्थिति के संबंध में 4 प्रकार के अलर्ट स्तर निर्देशित किए गए हैं। इसी के आधार पर संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कुछ कदम उठाए जाते हैं। जीआरएपी के अनुसार,लेवल -1 (येलो) तब जारी किया जाता है, जब लगातार दो दिनों तक सकारात्मकता दर 0.5 प्रतिशत को पार करती है। एक सप्ताह में 1500 नए मामले दर्ज होते हैं और 500 रोगियों को ऑक्सीजन बेड की आवश्यकता होती है।
 
लेवल -2 (अंबर) तब जारी किया जाता है, जब सकारात्मकता दर लगातार दो दिनों तक 1 प्रतिशत से अधिक हो जाती है। एक सप्ताह के भीतर 3500 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए जाते हैं और 700 ऑक्सीजन बेड भर जाते हैं।
 
लेवल-3 (ऑरेंज) लगातार दो दिनों तक सकारात्मकता दर 2 फीसदी से ज्यादा होने पर जारी किया जाता है। साथ ही एक हफ्ते में नए मामलों की संख्या 9000 होनी चाहिए, जिसमें 1000 मरीजों को ऑक्सीजन बेड की जरूरत होगी।
 
लेवर-4 (रेड) तब जारी किया जाता है कि जब लगातार दो दिनों तक सकारात्मकता दर 5 प्रतिशत से अधिक हो, 16000 से अधिक नए कोविड-19 मामले एक सप्ताह में आते हैं और 3000 रोगी ऑक्सीजन बेड पर भर्ती होते हैं।
 
दिल्ली में लेवल-1 के अलर्ट में नाइट कर्फ्यू रहेगा। लेवल-2 और 3 में रात्रि कर्फ्यू के अलावा सप्ताहांत का कर्फ्यू भी लगाया जाएगा। लेवल -4 अलर्ट शहर के पूर्ण तालाबंदी का आह्वान किया जाएगा। (इनपुट : वार्ता)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

अगला लेख