ramcharitmanas

पाकिस्तान में फिर बढ़े Corona के मामले, कराची में लगाया लॉकडाउन

Updated: शनिवार, 31 जुलाई 2021 (16:58 IST)
मुख्‍य बिंदु
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश की आर्थिक राजधानी कराची सहित दक्षिण सिंध के शहरी इलाकों में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। शनिवार से प्रभावी हुआ लॉकडाउन 8 अगस्त तक जारी रहेगा। हालांकि सिंध सरकार के इस फैसले का संघीय सरकार और कारोबारियों ने विरोध किया है।

ALSO READ: 1 अगस्‍त को इंटरनेशनल फ्रेंडशि‍प डे : कोरोना नियमों के साथ ऐसे मनाएं Friendship Day
 
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के अचानक बढ़े मामलों की वजह से सूबाई राजधानी कराची के अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ आ गई है। कोरोनावायरस से संक्रमण बढ़ने की वजहों में से एक इस महीने की शुरुआत में मुस्लिम त्योहार ईद-उल-अजहा की छु्ट्टियों के दौरान भीड़-भाड़ वाली गतिविधियों को माना जा रहा है।

ALSO READ: ‘कोरोना वायरस’ से उबर चुके लोगों में बढ़ रहा ‘ब्रेन हैमरेज’ का खतरा
 
सिंध सरकार ने शाम 6 बजे से दवा की दुकानों, बेकरी, किराना की दुकाने और गैस स्टेशन छोड़ सभी बाजारों को बंद करने के आदेश दिए हैं। शहरों को जोड़ने वाली सार्वजनिक बसों को भी रोकने को कहा गया है। हालांकि निजी कार और टैक्सी को केवल 2 लोगों के साथ परिचालन की अनुमति दी गई है। स्कूलों में चल रही परीक्षा को भी लॉकडाउन तक स्थगित करने का आदेश दिया गया है।

 
गौरतलब है कि पाकिस्तान में शनिवार को गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4950 नए मामले आए जबकि 65 लोगों की मौत दर्ज की गई। पाकिस्तान में अब तक 10,29,811 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 23,360 की जान जा चुकी है।(भाषा)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, मुनीर जाएंगे ईरान

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

अगला लेख