Daily Horoscope
✕

COVID-19 : जर्मनी और फ्रांस में बढ़े Corona के मामले, Lockdown की हो रही तैयारी

Updated: बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (23:55 IST)
बर्लिन। जर्मनी और फ्रांस कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते बुधवार को नया लॉकडाउन घोषित करने को तैयार हैं। कोविड-19 रोगियों की संख्या में वृद्धि के चलते यूरोप के अस्पताल भरने लगे हैं।

फ्रांस में बाजार आज कम ही खुले क्योंकि राष्ट्रपति एमैन्युएल मैक्रों शाम के समय टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संबोधन में कड़े कदमों की घोषणा करेंगे।

देश में डॉक्टर सरकार से यह उल्लेख करते हुए नया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू करने का आह्वान कर रहे हैं कि देश में आधे से अधिक गहन चिकित्सा कक्ष अब कोविड-19 रोगियों से भरे हैं।

मंगलवार को देश में महामारी से 523 और लोगों की मौत हो गई तथा 33,417 नए मामले सामने आए।बेल्जियम, नीदरलैंड, स्पेन और चेक गणराज्य में भी संक्रमण के मामलों में इसी तरह की वृद्धि हो रही है।
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भी देश के 16 राज्यों के गवर्नरों पर बुधवार को आंशिक लॉकडाउन की घोषणा करने का दबाव बना रही हैं। जर्मनी में नए प्रतिबंधों की योजना का विरोध हो रहा है और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े हजारों लोग बर्लिन के ब्रांडनबर्ग गेट क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे हैं।(भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख