Daily Horoscope
✕

Covid 19: दिल्ली व केरल में बढ़े कोरोना मामले, शेष राज्यों में घटे

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (13:00 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गई जिनमें से दिल्ली और केरल में इस महामारी के सबसे अधिक क्रमश: 1,505 और 1,103 मामले बढ़े।
 
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी दिल्ली में 1,505, केरल में 1,103, हरियाणा में 562, छत्तीसगढ़ में 474, पंजाब में 150, हिमाचल प्रदेश में 125, तेलंगाना में 63, मिजोरम में 43, गोवा में 18, दादर एवं नागार हवेली तथा दमन और दीव में 3 और सिक्किम में सिर्फ 1 मामला बढ़ा है। देश के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस अवधि में महामारी के सक्रिय मामलों में कमी आई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के नए मामले 49,881 नए मामले सामने आए हैं और इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 80.40 लाख से अधिक हो गई। देश में इस महामारी के सक्रिय मामले 7,116 घटकर 6,03,687 रह गए हैं, वहीं इस दौरान 517 मरीजों की मौत होने के बाद इससे जान गंवाने वालों की संख्या 1,20,527 हो गई है। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख