suvichar

अमेरिका में विकराल हुआ कोरोना, 1.62 लाख से ज्यादा नए मामले

Updated: मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (09:10 IST)
वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1.62 से अधिक नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,07,86,001 हो गई हैं तथा संक्रमण से अब तक 3.53 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और पिछले 24 घंटे में यहां एक लाख 62 हजार 423 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,07,86,001 हो गई हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में इस अवधि में 1,681 कोरोना मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,53,131 पहुंच गई है।
 
अमेरिका का न्यूयॉर्क, टेक्सास और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 38,599 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास में अब तक 28,551 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 26,665 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 22,090 लोगों की जान गई है।
 
इसके अलावा न्यूजर्सी में 19,225, इलिनॉयस में 18,412, मिशीगन में 13,391, मैसाचुसेट्स में 12,610 और पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 16,335 लोगों की मौत हुई है।
 
गौरतलब है कि देश में फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

अगला लेख