dharma sangrah

कोरोनावायरस से जुड़ी राहतभरी खबर, 10 दिन से 4 लाख से कम एक्टिव मरीज

Updated: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (11:04 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,382 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 99.32 लाख के पार चले गए, जिनमें से 94.56 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में लगातार 10 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या 4 लाख से कम है। 

ALSO READ: भारत में किसी भी दिन शुरू हो सकता है कोरोना का टीकाकरण, केंद्र ने राज्यों से कहा- रहें तैयार
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 99,32,547 हो गए हैं। वहीं 387 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,44,096 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में 94,56,449 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.21 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार अभी 3,32,002 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.34 प्रतिशत है।

ALSO READ: बिहार में मुफ्त में दिया जाएगा कोरोना का टीका, नीतीश मंत्रिमंडल का फैसला
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में 15 दिसंबर तक 15,66,46,280 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,85,625 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। (भाषा)
 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख