dharma sangrah
✕

अप्रैल में कोरोना की तेज रफ्तार ने किया हैरान, 6 दिन में 5,36,732 संक्रमित, 3079 की मौत

Updated: मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (12:53 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोविड-19 की तेज रफ्तार ने सभी को हैरान कर दिया है। अप्रैल के पहले 6 दिन में 5,36,732 नए मामले सामने आए जबकि 3079 लोगों की मौत हो गई।  
 
भारत में आज एक दिन में कोविड-19 के 96,982 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों कुल संख्या 1,26,86,049 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 446 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,65,547 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 27 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही उपचाराधीन मामलों की संख्या भी बढ़कर 7,88,223 हो गई, जो कुल मामलों का 6.21 प्रतिशत है। देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मामले थे, जो उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत था।
 
देश में 1,17,32,279, लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 92.48 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है।
 
भारत में सोमवार को अभी तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आए थे। इससे पहले 5 अप्रैल को 1,03,558 मामले सामने आए थे। 4 अप्रैल को 93,249 नए मरीज मिले थे, जबकि 3 अप्रैल को कोरोना के 89,129 नए मामले दर्ज किए गए थे। माह के पहले दिन 72,330 नए मरीज मिले थे।
 
इसी तरह 5 अप्रैल को कोरोनावायरस ने 478 लोगों की जान ली थी, 4 अप्रैल को 513 लोग मारे गए थे, 3 अप्रैल को कोरोना की वजह से 714 लोग काल के गाल में समा गए। 2 अप्रैल को इस महामारी ने 469 लोगों की जान ली जबकि 1 अप्रैल को 459 लोग मारे गए थे। 
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख