Hanuman Chalisa

भारत में Corona मामले 28.31 लाख के पार, रिकवरी दर 74 फीसदी के करीब

Published: गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (01:58 IST)
नई दिल्ली। देश में बुधवार देर रात तक कोरोना वायरस (Covid) संक्रमण के 65 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 28.31 लाख के पार पहुंच गई तथा 949 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 54 हजार के करीब पहुंच गई लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 74 फीसदी के पास पहुंच गई है।
 
विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक 65,094 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 28,31,720 हो गई तथा मृतकों की संख्या 53,964 हो गई है। स्वस्थ होने वालों की अपेक्षा नए मामलों की दर में निरंतर हो रही वृद्धि के कारण सक्रिय मामलों में फिर से आज 10,314 की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे इनकी संख्या बढ़कर 6,86,828 हो गई।
 
राहत की बात यह है कि इस दौरान 53,696 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या भी 20,90,399 पर पहुंच गई। इस प्रकार स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 73.82 फीसदी हो गई जो मंगलवार को 73.62 प्रतिशत थी जबकि मृत्यु दर घटकर 1.90 फीसदी रह गई।
 
राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 13,165 मामले सामने आए। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 9652, कर्नाटक में 8642, तमिलनाडु में 5795, उत्तर प्रदेश में 5076, पश्चिम बंगाल में 3169, बिहार में 2884, ओडिशा में 2589, केरल में 2333, पंजाब में 1683, दिल्ली में 1398 तथा गुजरात में 1145 नए मामले दर्ज किए गए।

कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 13,165 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार रात बढ़कर 6,28,642 हो गई। चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में आंशिक गिरावट और सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।
 
राज्य में इस दौरान 9,011 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी 4,46,881 हो गई है। इस दौरान 346 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21,033 हो गई है।
 
राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक गिरावट के साथ 71.08 फीसदी हो गई जो मंगलवार को बढ़कर 71.14 प्रतिशत हो गई थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर आंशिक गिरावट के साथ 3.34 प्रतिशत पर आ गई। चिंता की एक और बात यह है कि राज्य में बुधवार को सक्रिय मामलों में 3,805 की वृद्धि दर्ज की गई। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,60,413 रही, जो मंगलवार को 1,56,608 थी।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख