biodatamaker

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार, 34956 नए मामले आए सामने

Updated: शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (12:33 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 1 दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई। महज 3 दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए जबकि 1 दिन में 687 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 25,602 हो गया है।
ALSO READ: कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में 718 नए संक्रमित, कोविड-19 के मामले 16,000 के पार
पिछले 24 घंटों में कुल 22,942 लोग स्वस्थ हुए हैं, जो 1 दिन में स्वस्थ लोगों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही भारत में 6,35,756 लोग इस संक्रामक रोग से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,42,473 मरीजों का अब भी कोविड-19 का इलाज चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 63.33 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार 6ठा दिन है, जब कोरोनावायरस के 28,000 से अधिक मामले आए हैं।
 
पिछले 24 घंटों में जिन 687 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 266 की महाराष्ट्र, 104 की कर्नाटक, 69 की तमिलनाडु, 58 की दिल्ली, 40 की आंध्रप्रदेश, 34 की उत्तरप्रदेश, 23 की पश्चिम बंगाल, 17 की बिहार, 16 की जम्मू-कश्मीर, 10-10 की तेलंगाना और गुजरात तथा 9 की मौत पंजाब में हुई है। राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से 8, मध्यप्रदेश में 7, झारखंड में 4, हरियाणा में 3, असम, केरल और ओडिशा में 2-2 जबकि छत्तीसगढ़, गोवा और पुडुचेरी में एक-एक शख्स ने जान गंवाई। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख