sundarkand

भारत में कोरोना के 48,648 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या घटकर 6 लाख से कम

Updated: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (10:16 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 80,88,851 हो गए। वहीं 563 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,21,090 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 5,94,386 मरीजों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 73,73,375 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।
 
भारत 10 लाख की आबादी पर सबसे कम Corona मामलों वाले देशों में शामिल है। प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों का वैश्विक आंकड़ा 5,552 है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर यह आंकड़ा 5,790 है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में इसके मुकाबले काफी अधिक मामले हैं।
 
भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 संबंधी मौतों का आंकड़ा केवल 87 है, जो वैश्विक औसत 148 से बहुत कम है। मंत्रालय ने उल्लेख किया कि कोविड-19 प्रबंधन में लक्षित रणनीति और ठोस कदमों की वजह से भारत इस मामले में अत्यंत बेहतर स्थिति में है।
 
भारत सर्वाधिक जांच करने वाले देशों में शामिल है। पिछले 24 घंटे में 11,64,648 नमूनों के परीक्षण के साथ देश में अब तक कोविड-19 के लिए 10.77 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

अगला लेख