Hanuman Chalisa

देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 97,570 नए मामले, 46 लाख से ज्यादा संक्रमित

शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (12:28 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 97,570 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 लाख के पार हो गई। वहीं इस संक्रमण से अब तक 36,24,196 लोग ठीक हो चुके हैं और देश में स्वस्थ होने की दर 77.77 फीसदी है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों में बताया गया है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 46,59,984 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,201 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77,472 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है और अब यह 1.66 फीसदी है। इसके अनुसार देश में फिलहाल संक्रमण के 9,58,316 मरीजों का इलाज चल रहा है जो संक्रमितों की कुल संख्या का 20.56 फीसदी है।
 
देश में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख से पार हो गए थे जबकि 23 अगस्त को यह 30 लाख से पार चला गया और पांच सितंबर को 40 लाख के पार हो गया। देश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 95 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 11 सितंबर तक 5,51,89,226 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से शुक्रवार को 10,91,251 नमूनों की जांच हुई।
 
देश में पिछले 24 घंटे में 1,201 लोगों की मौत हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा 442 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। कर्नाटक में 130, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 77-77, उत्तर प्रदेश में 76, पंजाब में 63, पश्चिम बंगाल में 57, मध्य प्रदेश में 30, छत्तीसगढ़ में 26, हरियाणा में 25, दिल्ली में 21, असम और गुजरात में 16-16, झारखंड और राजस्थान में 15-15, वहीं केरल और ओडिशा में 14-14 लोगों की मौत हुई।
 
बिहार और पुडुचेरी में 12-12, उत्तराखंड में 11, तेलंगाना में 10, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में नौ-नौ, हिमाचल प्रदेश में पांच, मेघालय में चार, चंडीगढ़ में तीन, लद्दाख में दो और अरुणाचल प्रदेश तथा सिक्किम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
 
देश में अब तक संक्रमण की वजह से 77,472 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 28,724, तमिलनाडु में 8,231, कर्नाटक में 7,067, आंध्र प्रदेश में 4,779, दिल्ली में 4,687, उत्तर प्रदेश में 4,282, पश्चिम बंगाल में 3,828, गुजरात में 3,180 और पंजाब में 2,212 लोगों की मौत हुई।
 
मध्य प्रदेश में 1,691, राजस्थान में 1,207, तेलंगाना में 950, हरियाणा में 932, जम्मू-कश्मीर में 854, बिहार में 797, ओडिशा में 605, झारखंड में 532, छत्तीसगढ़ में 519, असम में 430, केरल में 410 और उत्तराखंड में 388 लोगों की मौत हुई।
 
पुडुचेरी में 365, गोवा में 276, त्रिपुरा में 182, चंडीगढ़ में 86, हिमाचल प्रदेश में 71, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 51, मणिपुर में 44, लद्दाख में 38, मेघालय में 24, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में 10-10, सिक्किम में आठ, दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरनेवाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख