suvichar

दिल्ली में कोरोनावायरस के 1,075 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1.30 लाख पार

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2020 (15:57 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 1,075 नए मामले सामने आए, जिससे यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.30 लाख से अधिक हो गए, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 3,827 हो गई।
 
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बीमारी से 21 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,827 हो गई है और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,30,606 हो गई है।
 
11 से 19 जुलाई तक लगातार 1,000 से 2,000 के बीच नए मामले सामने आ रहे थे। 19 जुलाई को 1,211 मामले सामने आए थे। 20 जुलाई को नए मामलों की संख्या घटकर 954 रह गई लेकिन अगले ही दिन यह बढ़कर 1,349 हो गई।
 
मंगलवार से, फिर से 1,000 से अधिक नए मामले सामने आने लगे। हालांकि, शनिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,904 रही, जो उसके पिछले दिन 12,657 थी। राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को अब तक के सर्वाधिक 3,947 नए मामले सामने आए थे। (भाषा)
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख