biodatamaker

11 राज्यों में कोरोना का कहर, 14 दिन में मिले 90% नए मरीज

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (14:20 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और पंजाब देश के ऐसे दो राज्य हैं, जहां पिछले एक पखवाड़े से कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कैबिनेट सचिव की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में बताया गया कि ये दोनों राज्य उन पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शामिल हैं, जहां दैनिक मामलों की अपनी पुरानी चरम संख्या से भी अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और गुजरात भी शामिल है।

महाराष्ट्र में 23 मार्च तक अंतिम सात दिनों में दैनिक नए मामलों की वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत और पंजाब में 3.2 प्रतिशत दर्ज की गई। महाराष्ट्र में 31 मार्च से पहले के दो सप्ताह में 4,26,108 मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में पंजाब में 35,754 मामले सामने आए हैं।

वहीं इन दो सप्ताह में 31 मार्च तक देश में संक्रमण की वजह से मारे गए लोगों में से 60 फीसदी मरीजों की मौत महाराष्ट्र और पंजाब में ही हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 11 राज्यों-महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा संक्रमण के नए मामलों और उच्च मृत्युदर के कारण ‘‘गंभीर चिंताजनक’ स्थिति’’ वाले राज्यों में शामिल हैं। इन्हीं राज्यों से 14 दिनों में 31 मार्च तक कोविड-19 के 90 फीसदी मामले सामने आए हैं और 90.5 फीसदी लोगों की मौत हुई है।

खास तौर पर इन राज्यों से जांच बढ़ाने और संक्रमण दर पांच फीसदी या उससे नीचे सुनिश्चित करने को कहा गया है। राज्यों से 70 फीसदी जांच आरटी-पीसीआर माध्यम से करने तथा जांच के परिणाम जल्द से जल्द देने की सलाह दी गई है।

वहीं मरीजों की मौत को रोकने के लिए राज्यों को सार्वजनिक एवं निजी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को और मजबूत करने की सलाह दी गई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे टीकाकरण के लिए पात्र लोगों का समय से 100 फीसदी टीकाकरण सुनिश्चित करें और टीके की पर्याप्त खुराक रखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से समन्वय बनाए रखें। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख