Hanuman Chalisa
✕

भारत में corona के मामले 48.34 लाख के पार, 37.61 लाख से अधिक स्वस्थ

Updated: सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (01:56 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के मामलों में वृद्धि का सिलसिला जारी है और रविवार देर रात तक 82,467 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 48.34 लाख से अधिक हो गई लेकिन राहत की बात यह है कि रोगमुक्त लोगों की संख्या भी बढ कर 37.61 लाख से अधिक हो गई है।
 
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या 48,34,255 हो गई है। इस दौरान कोरोना से 62,102 लोगों के स्वस्थ होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 37,61,400 पहुंच गई। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77.80 फीसदी हो गई है। इसी अवधि में 1026 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 79,640 हो गई है।
 
स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नए मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 19,401 बढ़कर 9,92,576 हो गए हैं। इस बीच देश में एक लाख से अधिक कोरोना सकंगमण के मामले वाले राज्यों की संख्या 14 हो गई है। राजस्थान एक लाख से अधिक संक्रमण मामलों के साथ देश का 14वां राज्य बना।
 
महाराष्ट्र 2,90,344 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 99,203 मामले और आंध्र प्रदेश में 95,072 सक्रिय मामले हैं। विश्व में कोरोना की स्थिति की बात करें तो अमेरिका में इस वायरस के संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक 64.89 लाख हो गई है और अब तक 1.93 लाख से अधिक लोगों की इससे जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है।
 
तीसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां अब तक 43.15 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं तथा 1.31 लाख से अधिक के लोगों की मौत हुई है। मौत के मामले में ब्राजील अब भी दूसरे स्थान पर है। देश में सक्रिय मामले 20.53 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 77.80 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.64 फीसदी है।
 
महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 10,576 बढ़कर 2,90,344 हो गई तथा 416 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 29,531 हो गई। इस दौरान 11,549 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7,40,061 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख