shradh paksha
✕

राहत वाली खबर: मध्यप्रदेश में 47 दिन बाद सिंगल डिजिट में कोरोना पॉजिटिविटी रेट,9 जिलों में 5 फीसदी के नीचे संक्रमण दर

Updated: सोमवार, 17 मई 2021 (15:11 IST)
भोपाल। कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे मध्यप्रदेश में अब कोरोना काबू में आता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर एक बार फिर सिंगल डिजिट में पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 9.15 फीसदी पहुंच गई है। गौरतलब है कि 10 दिन पहले यानि 8 मई को कोरोना की पॉजिटीविटी दर 17.43% थी जबकि पांच दिन पहले 12 मई को 13.87% रिकॉर्ड की गई। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आए प्रदेश में 31 मार्च को कोरोना की पॉजिटिविटी रेट में डबल डिजिट में पहुंचते हुए 10.1 फीसदी दर्ज की गई थी यानि प्रदेश में 47 दिन बाद फिर कोरोना की संक्रमण दर सिंगल डिजिट में पहुंच गई है।

मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 5921 पॉजिटिव केस आए हैं वहीं 11513 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं रिकवरी रेट 86.97 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रदेश के 48 जिलों में पॉजीटिव प्रकरणों की तुलना में रिकवरी अधिक हो रही है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 88 हजार 983 हो गई है। प्रदेश में कोरोना के केस में पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह बड़ी गिरावट देखी गई है। प्रदेश में 2 से 9 मई के बीच 83 हजार 395 नए केस दर्ज किए गए थे वहीं 9 से 16 मई के बीच 59 हजार 622 केस दर्ज किए गए है।  
 
पिछले 7 दिनों में राज्य के 9 जिलों छिंदवाड़ा,बुरहानपुर,खंडवा,भिंड,गुना,झाबुआ,बड़वानी,अलीराजपुर एवं अशोकनगर में पॉजिटिविटी रेट 5% या इससे कम रही है। वहीं प्रदेश की 3 ग्राम पंचायत भोपाल की परवलिया सड़क, बैतूल की सलैया और दतिया की उन्नाव को कोरोना मुक्त घोषित किया गया है। प्रदेश में यह ऐसी ग्राम पंचायत है  जिन्होंने कोरोना‌ को पूर्ण रूप से नियंत्रित करने में सफलता पाई है। 
 
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के रेट में लगातार गिरावट आने का कारण सरकार कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन और लोगों जागरुकता को बताया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के  मुताबिक कोरोना के पीक वाले जिलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश में लगातार टेस्ट बढ़ाने के साथ गांवों के किल कोरोना अभियान के तहत संदिग्धों की समय से पहचान की जा रही है जिससे कोरोना संक्रमण में गिरावट दर्ज किया गया है।
 
ब्लैक फंगस पर केंद्र का मदद का भरोसा- वहीं आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर प्रदेश में कोरोना के ताजा हालात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में ऑक्सीजन और रेमडेसीविर इंजेक्शन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार और उन्हें धन्यवाद दिया है ।
 
इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में चल रहे किल कोरोना अभियान और वैक्सीनेशन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को बताया कि ब्लैक फंगस उपचार के लिए मध्य प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड बनाए गए हैं एवं ब्लैक फंगस का प्रदेश में निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री ने  मध्यप्रदेश को ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक मौत से लड़े, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

अगला लेख