suvichar
✕

136 दिन बाद देश में 4.09 लाख 'एक्टिव मरीज'

Updated: शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (14:38 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या शनिवार को कम होकर 4,09,689 हो गई जो 136 दिन में सबसे कम है। बीते 24 घंटों में संक्रमण के 36,652 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में कुल 42,533 लोग संक्रमण मुक्त हुए तथा उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिली।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य में कहा कि देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 4.26 फीसदी है। हाल में संक्रमणमुक्त हुए लोगों के कारण कुल उपचाराधीन मामलों में 6,393 की कमी आई है।
 
भारत के कुल उपचाराधीन मामले आज घटकर 4.10 लाख (4,09,689) रह गए। यह संख्या 136 दिन बाद सबसे कम है। इससे पहले कुल उपचाराधीन मामले 22 जुलाई को 4,11,133 थे।
 
मंत्रालय ने कहा कि बीते 8 दिन से देश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले नए मामलों से अधिक बनी हुई है।
 
मंत्रालय ने कहा, 'स्वस्थ होने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के चलते ठीक होने वाले लोगों की दर भी आज बढ़कर 94.28 फीसदी हो गई। स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 90,58,822 है। संक्रमित लोगों और उपचाराधीन मामलों में करीब 86.50 लाख का अंतर है।'
 
इसमें बताया गया कि स्वस्थ होने वाले 78.06 फीसदी लोग महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ से हैं।
 
देश में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 96.08 लाख के पार चले गए। अब तक कुल 90,58,822 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं जिससे ठीक होने वाले लोगों राष्ट्रीय दर 94.28 फीसदी हो गई। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख