dharma sangrah
✕

राहत भरी खबर, 4.25 करोड़ मरीजों ने दी कोरोना को मात, 0.03 प्रतिशत एक्टिव मरीज

Updated: शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (10:44 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में 1,109 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि 43 लोगों की महामारी की वजह से मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 11,492 रह गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 4 करोड़ 30 लाख 33 हजार 067 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 5,21,573 लोग काल के गाल में समा गए। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है जबकि संक्रमण की दैनिक दर 0.24 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
4 करोड़ 25 लाख लोग महामारी से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 185,38 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
 
Koo App
आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 43 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 36 लोग केरल के हैं। अभी तक इस महामारी से 5,21,573 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,47,806, केरल में 68,264, कर्नाटक में 40,056, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,155, उत्तर प्रदेश में 23,498 और पश्चिम बंगाल में 21,200 मरीजों की मौत हुई।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

अगला लेख