ramcharitmanas
✕

क्‍या दुन‍िया भारत के ‘नमस्‍ते’ को हमेशा के ल‍िए अपनाएगी?

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (16:45 IST)
कोरोना वायरस ने पूरी दुन‍िया को कभी न भरने वाला एक घाव द‍िया है, लेक‍िन इसने दुन‍िया को सकारात्‍मक तरीके से बदला भी है। ऐसे में सवाल है क‍ि क्‍या दुन‍िया में जो काम अभी कोरोना के वक्‍त हो रहे हैं, क्‍या वे काम आगे भी जारी रहेंगे।

ये पांच काम ऐसे हैं जो अभी लोग कर रहे हैं, सवाल ये है क‍ि क्‍या ये आगे भी क‍िए जाएंगे।

नमस्‍ते
भारत की संस्‍कृत‍ि का ह‍िस्‍सा है नमस्‍ते। कोरोना सबसे ज्‍यादा हाथ लगाने से ही फैलता है, ऐसे में पूरी दुन‍िया ने अब नमस्‍ते करना शुरू कर द‍िया है। नमस्‍ते करना सोशल ड‍िस्‍टेंसिंग का ह‍िस्‍सा भी है। अब हाथ मिलाना तो संभव नहीं, ऐसे में भारत ने दिया 'नमस्‍ते'। क्‍या उम्‍मीद की जाना चाह‍िए क‍ि दुनिया इसे जारी रखेगी।

वर्क फ्रॉम होम 
भारत में वर्क फ्रॉम होम एक टास्‍क ही था, लेक‍िन भारत ही नहीं दुन‍िया के तमाम देशों ने इसे अपना ल‍िया है। और अब यकीन कीज‍िए की दुन‍िया में ज्‍यादातर कंपन‍ियों का काम घर से हो रहा है। क्‍या यह आगे भी जारी रहेगा।

साफ वातावरण
कई र‍िपोर्ट ने साबि‍त कर द‍िया है क‍ि लॉकडाउन की वजह से दुनि‍या की हवा, आसमान, नद‍िया और धरती साफ और स्‍वच्‍छ हो गई है। प्रदूषण एक समस्‍या रही है अब तक। ऐसे में क्‍या दुन‍िया इसे इसी तरह सुंदर और स्‍वच्‍छ बनाए रखना चाहेगी।

इंटरनेट
काम के ल‍िए इंटरनेट, वीड‍ियो कॉल्‍स, कॉन्‍फ्रेंस‍िंग आद‍ि शुरू हो गया है। मीट‍िंग भी ऑनलाइन हो रही है। ऐसे में पूरी दुन‍िया को हाई स्‍पीड इंटरनेट की जरुरत है। हाईस्‍पीड इंटरनेट को बढ़ावा मिलेगा। तो क्‍या यह सेवा और बेहतर होगी।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख