सम्बंधित जानकारी
- 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन के जश्न की तैयारी, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया-हरदीप पुरी ने लॉन्च किया कैलाश खेर का वैक्सीन सॉन्ग
- रूस में कोरोना का कोहराम, 1 दिन में रिकॉर्ड 1000 से ज्यादा लोगों की मौत
- बच्चों के लिए देश में बन रही कौनसी चार ‘वैक्सीन’, जानिए कब तक बनेगी और कब लगाई जाएगी?
- Corona India Update: भारत में कोरोना के 15981 नए मामले, 166 मरीजों की मौत
- 100 करोड़ वैक्सीनेशन की दहलीज पर भारत, ऐसे मनाया जाएगा जश्न
कोरोना पर राहत भरी खबर, 15 हजार से कम नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या भी 2 लाख से कम
नई दिल्ली। भारत में 15 हजार से कम नए कोरोना संक्रमित मिलने और एक्टिव मरीजों की संख्या भी 2 लाख से कम होने से मार्च 2020 से कोरोना से जंग में बड़ी राहत मिली है। देश में 1 दिन में कोविड-19 के 14,146 नए मामले सामने आए, 19,788 रिकवर और 144 लोगों की कोरोना महामारी की वजह से मौत हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वायरस से कुल 3 करोड़ 40 लाख 67 हजार 719 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,52,124 हो गई।
कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। फिलहाल 1,95,846 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.57 प्रतिशत है।
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 34 लाख 19 हजार 749 हो गई है। अब तक 98.10 प्रतिशत मरीज महामारी को मात दे चुके हैं जबकि मृत्युदर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई।
COVID19 | India reports 14,146 new cases, 19,788 recoveries & 144 deaths in last 24 hrs, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) October 17, 2021
Total cases: 3,40,67,719
Active cases: 1,95,846
Total recoveries: 3,34,19,749
Death toll: 4,52,124
Total Vaccination: 97,65,89,540 (41,20,772 in last 24hrs) pic.twitter.com/nm2WvYtyI4
देश में पिछले 24 घंटे में 41 लाख 20 हजार 772 कोरोना खुराकें दी जा चुकी है। अब तक 97 करोड़ 65 लाख 89 हजार 540 कोरोना वैक्सीन की खुराकें दी गई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत अगले हफ्ते कोविड-19 टीकाकरण के 100 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच जाएगा।
