Hanuman Chalisa

दिल्ली में अब 472 कंटेनमेंट जोन, 2 माह पहले थे करीब 58,000 कोविड निषिद्ध क्षेत्र

Updated: गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (07:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मंद पड़ने के साथ ही पिछले 2 महीनों में निषिद्ध क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) की संख्या 58,000 से घटकर 500 से कम रह गई।

ALSO READ: तीसरी लहर की आशंका के बीच ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में 30 जुलाई तक बढ़ाया Lockdown, 5 दिन चलेगी मेट्रो रेल, जानें क्या-क्या रहेगा खुला
राजस्व विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 11 जिलों में कुल निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 472 है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक भी निषिद्ध क्षेत्र नहीं है, जबकि पूर्वी दिल्ली में छह, मध्य दिल्ली में आठ और उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10 ऐसे क्षेत्र हैं।
 
नई दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा 176 निषिद्ध क्षेत्र हैं। उत्तरी दिल्ली में 86, दक्षिण दिल्ली में 64, पश्चिमी दिल्ली में 35, शाहदरा में 34, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 30 और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 23 ऐसे क्षेत्र हैं।
 
क्या है कंटेनमेंट जोन : कंटेनमेंट जोन ऐसे आवासीय इलाके होते हैं, जहां कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन या इससे ज्यादा हो। इसमें प्रवेश और निकास पर पूर्ण रोक रहती है और बड़े पैमाने पर जांच करने और संपर्कों का पता लगाने जैसे उपाय किए जाते हैं।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख